मथुरा। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मथुरा की जिला टीम का चयन कर लिया गया है। मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित होगी।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई। ट्रायल का आयोजन केआर डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय के देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद कुल 31 प्रतिभाशाली एथलीटों का चयन जिला टीम में हुआ है।
एसोसिएशन सचिव जय सिंह ने बताया कि चयनित सभी 31 खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज में मथुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे। ट्रायल के दौरान उप जिला क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, सह सचिव पदम सिंह कौंतेय, कोच दिनेश रजक, बलभद्र सिंह, लोकेश गौतम, देवेश यादव, कर्मवीर सिंह और योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विभिन्न आयु वर्गों में चयनित खिलाड़ी
-अंडर-20 (बालक): डिस्कस थ्रो (प्रदीप चौधरी, अनुज कुमार, तेजवीर सिंह), 200 मीटर दौड़ (विवेक चौधरी, कृष्णा, दौलत राम), 5000 मीटर (सोनू, हेमराज), 100 मीटर (यश चौधरी, दौलत राम, कृष्णा रावत), भाला फेंक (राहुल, धर्मेश चौधरी)।
-अंडर-18 (बालक व बालिका): बालिका 100 मीटर (अनामिका पाल), बालिका 400 मीटर (रुचि), बालक डिस्कस थ्रो (तनिष्क कुमार, कृष कुमार)।
-अंडर-16 (बालक व बालिका): बालक लांग जंप (मयंक तोमर, सौरभ कुमार, कृष्णा, अंकुर), बालिका लांग जंप (शीतल), बालक 600 मीटर (हरिओम, ललित, यश, सतेंद्र), बालिका 60 मीटर (भावना), बालक 60 मीटर (हेमंत सिंह, ग्रंथ चौधरी, दलजीत चौधरी, सुमित कुमार), बालक गोला फेंक (ध्रुव चौधरी)।
-अंडर-14 (बालक): ट्राईथलन ए (लव, गौरव), ट्राईथलन बी (आदित्य तोमर, योगेंद्र, कृष्णा), ट्राईथलन सी (लव कुश सिकरवार), 80 मीटर बाधा दौड़ (शिवम)।