फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दरोगा की हरकत देख हैरान रह गए लोग...श्रद्धालु को जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 01 May 2025 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 अक्षय तृतीया पर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के चक्कर में दरोगा आपा खो बैठे। दरोगा ने एक श्रद्धालु को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिए। ये वीडियो वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
श्रद्धालु को तमाचा मारता दरोगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में अक्षय तृतीया पर बुधवार को लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। इस दौरान एक दरोगा ने एक श्रद्धालु के साथ अभद्रता कर दी। दरोगा ने उसके तमाचा मार दिया। इससे वहां माहौल बिगड़ने लगा लेकिन स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ठा. राधा स्नेह बिहारी मंदिर के पास ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात थे। यहां एक श्रद्धालु भीड़ में बैरियर से जबरन घुसने लगा तो पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो वह झगड़ा करने लगा। इस पर वहां मौजूद दरोगा ने उसके गाल पर तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आने वाले श्रद्धालुओं के साथ शालीनता और विनम्रता से व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें