वृंदावन में अक्षय तृतीया पर बुधवार को लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। इस दौरान एक दरोगा ने एक श्रद्धालु के साथ अभद्रता कर दी। दरोगा ने उसके तमाचा मार दिया। इससे वहां माहौल बिगड़ने लगा लेकिन स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।