फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मासूम बच्ची को उठाकर पटका, गर्दन की हड्डी टूटी

Tue, 26 Sep 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पड़ोसियों के बीच हो रहा था विवाद, पास ही खेल रही थी बच्ची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा में दो साल की एक मासूम बच्ची को पड़ोसियों ने अपने विवाद के गुस्से में उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे बच्ची की गर्दन की हड्डी टूट गई। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी दामोदरपुरा ने बताया कि पड़ोसी रामवीर, रजुआ पुत्रगण स्वः किशन सिंह, पप्पी पत्नी रामवीर, सोनम पत्नी तेजपाल, कान्ता पत्नी रजुआ व भीम की पत्नी का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। इस दौरान जितेंद्र की दो साल की बेटी संध्या खेलते-खेलते इनके पास पहुंच गई। अपने विवाद के गुस्से में नामजद आरोपियों ने उसकी बेटी को उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें