फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोडवेज बसों में चेकिंग से पहले सूचना लीक, मौके पर सब ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज की बसों की चेकिंग कहां और किस समय हो रही है, यह सूचना बस के परिचालकों के पास पहले से ही पहुंच रही थी। परिचालकों ने इसके लिए व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा था, जिस पर पहले से ही सूचनाएं भेजी जा रहीं थीं। चेकिंग के दौरान सब कुछ सही मिलने पर अधिकारियों को शक हुआ तो इसकी जांच कराई। मामला सही पाया गया। परिवहन निगम अब ऐसे कर्मचारियों की पड़ताल कर रहा है जो सूचनाएं भेज रहे हैं।
विज्ञापन

इस गड़बड़झाले का खुलासा एआरएम कमल किशोर आर्य की जांच में हुआ है। पिछले माह मथुरा डिपो का कार्यभार संभालने के बाद एआरएम कमल किशोर आर्य क्षेत्र के अलग-अलग रूटों पर बसों की चेकिंग के लिए पहुंचते थे। एक बस की जांच होने के बाद बाद में आने वाली सभी बसें सही मिलती थीं। कुछ दिन ऐसा ही चलने के बाद उनका माथा ठनका। उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि सबसे पहले वाली बस का परिचालक अन्य परिचालकों को चेकिंग की सूचना भेज देता है, जिससे वे सतर्क हो जाते हैं।
मामले की जब गंभीरता से जांच कराई गई तो सामने आया कि परिचालकों ने चेकिंग की सही सूचना देने के लिए व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा है। इसी से पूरा खेल चल रहा है। अधिकारी के मुताबिक इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे परिचालकों की पहचान की जा रही है जो निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को चेकिंग में सबकुछ सही मिला
एआरएम कमल किशोर आर्य रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर चेकिंग के लिए पहुंचे। टीम ने पहली बस को रोककर चेकिंग की। कुछ खामियां मिलीं, लेकिन उसके बाद आने वाली सभी रोडवेज की बसें एक दम सही मिलीं। आशंका है कि इस चेकिंग की सूचना पहले से ही बसों के परिचालकों को मिल गई थी।

चेकिंग की सूचना पहले मिलने से परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान पहुंच सकता है। अब तक 3 परिचालकों की भूमिका सामने आई है, जो चेकिंग की सूचना को एक-दूसरे को भेज रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। राजस्व को नुकसान पहुंचाने या विभागीय कार्यवाही को प्रभावित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -कमल किशोर आर्य, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मथुरा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें