फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भारतीय नववर्ष मेला 18 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नववर्ष मेला समिति के तत्वाधान में नवसंवतसर की पूर्व संघ्या पर 18 मार्च को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल नववर्ष मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

नववर्ष मेला समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि शैलेश कुमार पांडे पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा जोन होंगे। मेले का मुख्य आकर्षण ख्याति प्राप्त कवि, चित्रकार, गायक, बाबा सत्यनारायण मौर्य की अद्भुत मंचीय प्रस्तुति एक शाम राष्ट्र के नाम होगी। मेला स्थल पर रंगोली, रूप सज्जा, सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता होंगी।
अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने बताया कि इस बार आशीर्वचन के लिए संत स्वामी कार्ष्णि गोविन्दानन्द महाराज का आगमन होगा। मेला समिति द्वारा अपनी रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रकाशित स्मारिका ‘नव-प्रवाह’ का विमोचन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मेला में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर अजय अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा एवं कान्हा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें