फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क हादसे में शिक्षाविद बृज गोपाल गौतम का निधन

विज्ञापन
बृज गोपाल गौतम। फाइल फोटो
विज्ञापन
चौमुहां। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और छावनी परिषद (कैंट) स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बृज गोपाल गौतम (66) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह छटीकरा स्थित महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक भी थे। उनकी मौत की खबर से जिले के शिक्षा जगत और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना जैत के ग्राम अल्लेहपुर निवासी बृज गोपाल गौतम रविवार शाम छटीकरा स्थित अपने विद्यालय महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे स्थित प्रकाश ढाबा के समीप किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौतम ने मृतक अपने पीछे चार बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें