फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मुसलमान पूरी तरह हिंदुस्तानी : डॉ. इंद्रेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। प्रियाकांतजू मंदिर में आयोजित महाशिवपुराण कथा में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारतीय मुसलमान न विदेशी हैं न बाहरी और न ही पराए हैं। वह देश के अन्य नागरिकों की तरह पूरी तरह हिंदुस्तानी है। उन्होंने कहा कि समाज में संवाद, आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के माध्यम से देशभर में लाखों मुसलमानों के साथ हुए संवाद में यह भावना सामने आई है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने मत और पंथ का पालन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। दूसरे के धर्म और विचारों का सम्मान भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर समाज में कटुता और विवाद पैदा करने के बजाय एक-दूसरे के आयोजनों में सहयोग और सहभागिता बढ़ानी चाहिए।
इंद्रेश ने कहा कि कुछ लोग भले ही वंदे मातरम् या जन गण मन का विरोध करते हों लेकिन बड़ी संख्या में मुसलमान आज वंदे मातरम् गाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमान की भावना नेशन फर्स्ट, नेशन लास्ट, नेशन ऑलवेज की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि भगवान उनको और उनके समर्थकों को सद्बुद्धि दे। राम मंदिर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि संबंधित ट्रस्ट, सरकार और समिति निर्णय ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें