फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 1.71 लाख पार्थिव शिवलिंग का पंचामृत अभिषेक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीप्रियाकांतजू मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने 1 लाख 71 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत से रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उनका विसर्जन कराया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में आयोजित महाशिवपुराण कथा में कथा व्यास देवकीनंदन महाराज ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भोलेनाथ के नाम पर नशे का समर्थन करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन से निकले विष का पान भगवान शिव ने संपूर्ण सृष्टि की रक्षा के लिए किया था, इसलिए शिव के त्याग और लोककल्याण के संदेश को समझने की आवश्यकता है।
मुख्य यजमान सूरज देवी, सोनी मलिक, कायरा, डॉ. अनुराग शर्मा और कुमुदनी-सुधीर कुमार वर्मा ने व्यासपीठ का पूजन किया। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक रवि रावत, गिरीश चंद्र जायसवाल, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, रविंद्र शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें