फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर भारत

विज्ञापन
कोसीकलां में सम्मेलन को संबोधित करते संयोजक कमल किशोर वाष्र्णेय।
विज्ञापन
कोसीकलां। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों के प्रति जागरूकता के लिए भाजपा छाता विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन सरायशाही स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। आरम्भ क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी ने किया। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। सरकार ने जीवन यापन की कुछ जरूरी वस्तुओं को जीएसटी मुक्त कर दिया है। यह लाभ सिर्फ ग्राहक को नहीं बल्कि व्यापारियों को भी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक ताकतें देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, कार्यक्रम संयोजक कमल किशोर वाष्र्णेय, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार व्यापारी हित में कार्य कर रही है। व्यापारियों को जीएसटी संबंधी किसी भी कठिनाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी। वेदप्रकाश गोयल, सौरभ जैन, दीपक बडगूजर, कन्हैया लाल गोयल, सूरजपाल, प्रेम सिंह, मोहनश्याम, कल्पेश जैन, भगवत गुप्ता, अन्नू वैद्य, वीरेंद्र कटारा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें