फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे को सलामी के लिए तैयार हुआ शहर

Fri, 14 Aug 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आजादी की 69वीं वर्षगांठ के भव्य आयोजन की तैयारी है। इसके लिए चौराहों को आकर्षक रूप में सजाया गया है। देशभक्ति के तरानों से यहां देशप्रेम का माहौल लोगों को संग झूमने के लिए प्रेरित करेगा। सारी तैयारियां स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


भारत देश में आज अपनी स्वतंत्रता की 69वीं वर्षगांठ मना रहा है। वर्ष भर देशवासियों का इस दिन का इंतजार रहता है। कान्हा नगरी में भी स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है। इस बार यहां कुछ खास होने वाला है। इसके लिए नई पहल मथुरा नगर पालिका के निकाय प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने की है।
उन्होंने शहर के प्रमुख व्यवसायियों को इस खास अवसर पर अपने प्रतिष्ठिनों पर रोशनी से सजावट करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने मथुरा नगर पालिका को भी दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका ने होली गेट, पालिका कार्यालय, भूतेश्वर और डींग गेट पर विशेष सजावट की है। इसकी झलक पूर्व संध्या पर ही नजर आने लगी थी। आज इन चौराहों पर सुबह से ही देशभक्ति गीतों की धुन सुनाई देने लगेगी। आजादी के तराने लोगों में देश भक्ति का जोश पैदा करेंगे। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने जानकारी दी कि कलक्ट्रेट द्वार पर लगी एलईडी में देशभक्ति के गानों का प्रसारण शुरू हो गया है। दो दिन तक यही दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें