फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस के साथ पूर्ण हुआ फूलबंगला महोत्सव

Fri, 14 Aug 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाव सेवा के अनुरूप आराध्य को गर्मी से राहत दिलाने के लिए वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में आकर्षक फूलबंगले सजाए जा रहे थे। विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बीते चार महीनों से चल रहा यह क्रम हरियाली अमावस्या के दिन शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस अवसर में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्त फूल बंगले में आराध्य का दर्शन कर निहाल हो गए।
विज्ञापन


 शुक्रवार को बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमस भरी गर्मी पर भारी पड़ी। यहां सजाए जाने वाले फूलबंगलों में बेला, गुलदावरी, गुलाब, ऑरकेट गेंदा, जरबरा आदि फूलों का प्रयोग किया गया। मंदिर में सुगंधित इत्र का भी छिड़काव भी किया गया था। सेवायतों का आयोजन में विशेष योगदान रहा।

इसके साथ ही राधावल्लभ मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, राधारमण, सेवाकुंज, निधिवन, रंगनाथ मंदिर, गोकुलानंद, प्रेम मंदिर, श्याम सुंदर, सनेहबिहारी आदि प्रमुख मंदिरों में आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी लगाई। इस आयोजन के साथ ही मंदिरों में फूलबंगले सजाने का क्रम भी पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें