फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मानसी गंगा में डूबने से बढ़ती मौत की घटनाओं के विरोध में आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। मानसी गंगा में डूबने से लगातार हो रही मौत की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता चौ. विनोदी सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। अनशनकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार दुर्घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि संबंधित उपजिलाधिकारी को तत्काल हटाया जाए तथा मानसी गंगा पर व्यापक और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। उनका कहना है कि जब तक प्रभावी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक अनशन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन एवं नगर पंचायत गोवर्धन को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए मानसी गंगा के चारों ओर मजबूत लोहे की रेलिंग एवं बैरियर लगाने, प्रशिक्षित गोताखोरों और लाइफगार्ड की तैनाती, प्रत्येक घाट पर लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग एवं अन्य बचाव उपकरण उपलब्ध कराने, पुलिस, नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त सुरक्षा ड्यूटी लगाने, सुरक्षित स्नान क्षेत्र चिन्हित करने, प्रत्येक दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई। यही नहीं, मानसी गंगा के लिए स्थायी सुरक्षा कार्ययोजना बनाकर उसकी समयबद्ध क्रियान्वयन रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। अनशन में कमला तिवारी, योगेश तिवारी, प्रीति, शांति तिवारी, मंजू शर्मा, मिथलेश, गीता, मीनू, आरपी सिंह, जितेंद्र, आलोक शर्मा और छोटू सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें