फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर पर दबंगों का कब्जा, स्कूल के बाहर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव। गांव ठैंनुआ में पोखर की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे गांव का गंदा पानी अब गलियों में भरने लगा है। प्राथमिक विद्यालय के आसपास पानी भर गया है। स्कूल खुलने पर बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे लोगों को रास्ता निकलने में बड़ी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव के नीरज सिंह ने बताया कि गांव की पोखर पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पहले गांव का पानी पोखर में जाता था। अब मिट्टी डाल कर लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। गांव का गंदा पानी प्राथमिक विद्यालय के सामने एकत्रित हो रहा है। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए हैं। भोले सिंह, ओमवीर सिंह, रिंकू, पवन चौधरी आदि ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें