वृंदावन। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त शिक्षक समिति के सदस्यों ने पीएम केयर फंड में 36,300 रुपये का योगदान आपसी सहयोग से दिया।
समिति के अध्यक्ष पं. चंद्रलाल शर्मा एवं उपाध्यक्ष सत्यभान शर्मा ने एचडीएफसी बैंक के मैनेजर संदीप राय को बैंक ड्राफ्ट सौंपते समय कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक कोरोना आपदाकाल में सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों के पुण्य यज्ञ में गिलहरी योगदान के रूप में अपनी भी आहुति प्रदान कर रहा है।
कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी, महामंत्री अमरनाथ गोस्वामी, रमेश दत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राम जीवन शर्मा, रामस्वरूप सारस्वत एवं डॉ. रूपकिशोर शर्मा उपस्थित रहे।