मथुरा और वृंदावन में आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह पांच बजे से कई कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। रेडिशन होटल और गुरुकृपा बिल्डर समेत कई स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा और वृंदावन में कई प्रतिष्ठानों और कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया। सुबह करीब छह बजे गाजियाबाद से पहुंची विभाग की टीमों ने वृंदावन स्थिति रेडिशन होटल और धौलीप्याऊ स्थित शंकर सेठ के तीनों गुरुकृपा होटलों समेत कई स्थानों पर कार्रवाई दोपहर तक जारी रही। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक और कारोबारी जगत में खलबली मच गई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पांच बजे आयकर विभाग की करीब चार दर्जन गाड़ियों से टीमें मथुरा पहुंचीं। इसके बाद अलग-अलग टीमों में बंटकर अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया। शंकर सेठ से जुड़े ठिकानों पर पहुंची टीम ने दस्तावेज कारोबारी रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से संबंधित अभिलेखों की जांच-पड़ताल की।
सूत्रों के अनुसार, डालमिया बाग पेड़ कटान प्रकरण से जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई होने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि नहीं की गई है।