फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 एकड़ भूमि पर बसाया जाएगा विशाल शांति सेवा शिविर

Mon, 30 Nov 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आठ से 17 फरवरी 2016 तक आयोजित होने जा रहे प्रियाकांतजु दिव्यदर्शन महोत्सव में बसाए जाने वाले शांति सेवा शिविर के प्रस्तावित आयोजन स्थल पर सोमवार को भूमिपूजन किया गया।
विज्ञापन


भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी और ट्रस्टीजनों ने भूमिपूजन कर ध्वज पताका स्थापित की। सैकड़ों कृष्ण भक्तों ने पूजा स्थल पर आरती उतारकर महोत्सव की सफलता के लिए प्रार्थना की।

यहां 50 एकड़ भूमि पर विशाल शांति सेवा शिविर बसाया जाएगा। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है।

इसके पश्चात श्रीराधायुगल विग्रह को शोभायात्रा के साथ शांति सेवा धाम स्थित नवनिर्मित द्वितीय प्रकल्प तक लाया गया।

समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शांति सेवा धाम के नवनिर्मित द्वितीय प्रकल्प का फीता काटकर उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संतों का सानिध्य और सत्संग बड़े ही भाग्य से मिलता है। उन्होंने कहा कि कोई भी युग रहा हो संतों ने विश्व को शांति, भाईचारे ओर सद्भावना का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर फूलडोल महाराज, मृदुलकांत महाराज, विद्याचेतन महाराज, राजकुमार रावत, श्रीपत यादव, मुकेश सिंह सिकरवार, ठाकुर किशोर सिंह, नारायणदास यादव, रवि यादव, चंदन सिंह यादव, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें