फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आमजन की राय बिना नहीं होगा बांकेबिहारी मंदिर का अधिग्रहण’

Mon, 30 Nov 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रदेश सरकार द्वारा अधिग्रहण करने की प्रक्रिया पर कहा कि इस बारे में संतों, मंदिर सेवायत और आमजन की राय के बिना मंदिर का अधिग्रहण नहीं होगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार सभी पहलुओं पर मंथन करने और विधिक राय लेकर ही कोई कदम उठाएगी।

शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को विश्व शांति सेवा धाम में पत्रकार वार्ता में यह विचार रखे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार जो भी निर्णय लेगी वह संस्था और समाज के हितों को ध्यान में रखकर ही लेगी।

एक प्रश्न के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जर्जर पड़े वृंदावन पानीगांव एप्रोच मार्ग के निर्माण में हुई देरी पर पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें