फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की आस में थाना जैंत पर पीड़िता का परिवार सहित धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। नगला सकराया में घरेलू विवाद के चलते महिला ने देवरों पर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता लगातार थाने के चक्कर लगाकर थक गई। लेकिन जैंत पुलिस ने सुनवाई की बजाए उसे भगा दिया। परेशान होकर वह परिवार के संग थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गई फिर भी पुलिस का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने उसे डरा-धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन

थाना जैंत के नगला सकराया निवासी रिंकी का आरोप है की घरेलू विवाद के चलते देवर अक्सर उसके साथ झगड़े पर आमादा रहते हैं। दो दिन पूर्व भी काम से लौटकर आए उसके पति बबलू के साथ देवरों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के अनुसार जब रात को उसने घटना की शिकायत जैंत थाने में की तो आरोपियों ने लौटने पर फिर से मारपीट कर दी।
अब वे लोग उसे घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। एक बार फिर अपनी पांच मासूम बेटियों को लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह थाने के गेट पर पति और 5 बच्चों के साथ धरने पर बैठ गई। पुलिस ने अनदेखा कर दिया। पीड़िता का कहना है कि जैंत पुलिस के कारण आज वह बेघर हो गई है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। जानकारी करके जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें