फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों से गायब मिले कृषि विभाग के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शासन की सख्त हिदायत के बाद भी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय को आकस्मिक निरीक्षण में कृषि संबंधी कार्यालय खाली मिले हैं। हालांकि सिंचाई से जुड़े कार्यालयों में बेहतर उपस्थिति मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रात: 10:20 बजे डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने सबसे पहले उप निदेशक कृषि कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उपनिदेशक धुरेंद्र कुमार भी नहीं मिले। कार्यालय के 14 कर्मचारी दो-तीन दिन से अनुपस्थित हैं। 10:30 बजे उन्होंने जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। कृषि रक्षा अधिकारी विभति चतुर्वेदी सहित आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
कार्यालय में सिर्फ दो कर्मचारियों की मौजूदगी थी। कृषि विभाग के दफ्तरों में यही हालात रहते हैं। अधिकारी भी कम ही बैठते हैं। वहीं 10:45 बजे सिंचाई निर्माण खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता विवेक सिंह नहीं मिले। कर्मचारी मौजूद थे। सिंचाई प्रथम उपखंड में सहायक अभियंता नहीं मिले।
विज्ञापन

सहायक अभियंता अपर खंड आगरा नहर कार्यालय में सहायक अभियंता पंचम नवीन शर्मा अनुपस्थित और कर्मचारी उपस्थित मिले। चतुर्थ कार्यालय में सभी की मौजूदगी मिली। बैराज उपखंड में सहायक अभियंता सूर्य प्रकाश पिप्पल अनुपस्थित थे। निचली मांच ब्रांच में सभी की मौजूदगी मिली। डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें