फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर ने दामाद को पीटा: मंदिर की सीढ़ियों पर की मारपीट, भागता हुए थाने पहुंच बोला- साहब बचा लो मुझे

Fri, 01 Dec 2023 08:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरसाना

सार

बरसाना के सुदामा चौक पर ससुराल वालों ने दामाद को जमकर पीटा है। मारपीट होते देख श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने दामाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  साथ ही मारपीट का वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
ससुराल वालों ने दामाद को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधा रानी दर्शन करने आए दामाद की सास-ससुर और सालों ने जमकर धुनाई कर दी। मंदिर की सीढ़ियों पर मारपीट होने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दामाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन

शुक्रवार को नीरज दीक्षित पुत्र आचार्य लालजी दीक्षित निवासी कच्ची सड़क, बैराज पूरा मथुरा थाना गोविंद नगर अपने मित्रों के साथ राधा रानी दर्शन करने को दोपहर 12 बज कर 30 मिनट पर बरसाना जैसे ही वह सुदामा चौक से  होकर मंदिर की सीढ़ियों से चढ़ने लगा तो सामने से उसके सास कामिनी शर्मा पत्नी हरि बाबू शर्मा ,ससुर हरिबाबू शर्मा साल अक्षित शर्मा मामा सुसर ईश्वर चंद गोस्वामी रास्ते मे मिल गए। 

विज्ञापन

उन्होंने दामाद को बीच रास्ते पकड़कर जमकर धुनाई करने लगे। राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उनको भी धमकाना शुरु कर दिया। किसी तरह पीड़ित अपने आपको बचाकर थाने पहुंचकर उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर थी। 

दामाद ने ससुराल वालों पर सारी सम्पत्ति लड़की के नाम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें