फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाथरस कांड में सास की तेरहवीं में आए दामाद की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के उसफार गांव के पास सोमवार रात सौंख रोड पर कैंटर की टक्कर से जान गंवाने वाले बाइक सवार युवक की शिनाख्त मंगलवार को हुई। वह गोवर्धन क्षेत्र का रहने वाला था। हाथरस में हुए सत्संग कांड में उसकी सास की मौत हो गई थी। सास की तेरहवीं संस्कार के लिए बनने वाले प्रसाद की सामग्री लेने के लिए बाजार आया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि गांव नगला माना निवासी महिला किशन देवी की हाथरस कांड में मौत हो गई थी। उनका मंगलवार को ब्रह्मभोज था। गांव नगला पहलवारिया, बसौती, गोवर्धन निवासी दामाद उदय सिंह (36) सोमवार रात बाजार से सामान लेकर सौंख रोड से जा रहे थे। उनके साथ साढ़ू राहुल भी थे। तभी मथुरा की ओर से जा रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार उदयसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल घायल हो गए। कैंटर चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कैंटर संख्या के आधार पर अत्रात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मां का साया उठने के बाद उज़ड़ गया सुहाग
हाथरस में भोले बाबा सत्संग हादसे में सैकड़ों लोगो की जान चली गई थी। उसमें नगला माना की किशन देवी की भी भगदड़ में मौत हुई थी। परिवार के लोग व रिश्तेदार घर पर एकत्रित हुए थे। महावीर सास के तेरहवीं संस्कार की तैयारी में लगे थे। राधाकुंड के पास स्थित नगला पहलवारी के रहने वाले उदय सिंह की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी का सुहाग उजड़ गया। जबकि 13 दिन पहले ही मां की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें