मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव पींगरी में सोमवार रात को चोर एक दर्जन से अधिक भेड़ और बकरियों को गाड़ी में लादकर चुरा ले गए। पीड़ित इसकी रिपोर्ट दर्ज करने थाने गया। यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की।
गांव पींगरी निवासी प्रेम सिंह बघेल ने बताया कि सोमवार रात एक बजे के बकरियों की आवाज आई। वह घर के बाहर निकले तो देखा कि एक सफेद रंग की गाड़ी में कुछ लोग भेड़ और बकरियों को चढ़ा रहे हैं। यह देख उन्होंने शोर किया तो चोर गाड़ी लेकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार, चोर एक दर्जन भेड़, दो बकरी एक बकरा चुरा ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मंगलवार को वह थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार थाना प्रभारी ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय आया। यहां उसने एसएसपी को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय को कई बार मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन उन्होंने मोबाइल कॉल रिसीव नहीं की। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।