मथुरा के रिफाइनरी में ट्रक चालक की गर्दन काटने वाला युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने कैमरे खंगाले तो एक कैमरे में वह भागता हुआ नजर आ रहा है। उसके हाथ में खून से सनी शर्ट नजर आ रही है। युवक की तलाश में पुलिस की टीम गठित की गई हैं।
शुक्रवार दोपहर पंजाब के लुधियाना निवासी बलदेव सिंह ट्रक में लोहा लाद कर लुधियाना से कोलकाता जा रहा था। दोपहर तीन बजे उसने थाना रिफाइनरी क्षेत्र के महिंद्रा वर्कशॉप के निकट ट्रक को रोका और इशारे से कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उसकी गर्दन कटी हुई दिखी और खून बह रहा था।