फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में कैसे होगी भीड़ कंट्रोल... IIT रुड़की की टीम करेगी निरीक्षण, लगाई जाएगी रेलिंग

Tue, 11 Nov 2025 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। भीड़ नियंत्रण को लेकर ठोस इंतजाम किए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को रुड़की की टीम यहां आएगी। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में लगातार बढ़ती जा रही भीड़ से परेशान श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को मंदिर का आंतरिक निरीक्षण करने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम आ रही है। टीम के सर्वे के बाद मंदिर में रेलिंग लगाई जाएगी। रेलिंग लगभग फाइनल हो गई है। टीम के सर्वे के बाद रेलिंग लगने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में भीड़ एक बड़ा मुद्दा है। कमेटी अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है। आईआईटी रुड़की की टीम मंदिर की अंदर की व्यवस्थाओं को देखेगी और भीड़ प्रबंधन के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं और मंदिर में रेलिंग व्यवस्था कैसे कर सकते हैं, इस बात पर मंथन करेगी। उनका सर्वे पूरा होने के बाद जैसे ही रिपोर्ट कमेटी के अध्यक्ष के पास जाएगी तो 19 नवंबर को मीटिंंग में उस पर चर्चा होगी और फिर रिपोर्ट के हिसाब से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कमेटी केवल श्रद्धालुओं के हित में कार्य करना चाहती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें