फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क ऊंची हुई तो नीचे हो जाएंगी दुकानें...

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर की सड़कों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर आवागमन सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सीएम-ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर व्यापारियों ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


व्यापारी सचिन अग्रवाल और अजय गोयल का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद मार्ग का स्तर ऊंचा हो जाएगा, जबकि उनकी दुकानें नीचे रह जाएंगी। इससे बारिश के दौरान दुकानों के सामने जलभराव की समस्या पैदा होगी। साथ ही ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सीएम-ग्रिड योजना के तहत होलीगेट से पुराने बस अड्डे तक करीब 10 करोड़ रुपये और भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तिराहे तक लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का आरसीसी निर्माण कराया गया है। इन मार्गों पर निर्माण के बाद सड़क और दुकानों के स्तर को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज का कहना है कि त्योहार को देखते हुए कार्यदायी संस्था ने फिलहाल निर्माण कार्य बंद कर दिया है। त्योहार बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। व्यापारियों की समस्या का भी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें