फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भा गई एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी

विज्ञापन
बीच सड़क पर बैठकर धीरेन्द्र शास्त्री के साथ भोजन करते एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव।
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सनातन एकता पदयात्रा में शामिल होकर उसे अपना समर्थन दिया। वह पदयात्रा में शामिल हुए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ जैंत के समीप बीच सड़क पर बैठकर भोजन किया। उनकी यह सादगी पदयात्रा में शामिल लोगों को भा गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव हेलीकॉप्टर से जीएलए यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां से वह कार द्वारा यात्रा स्थल तक आए और पदयात्रा में हिस्सा लिया। जैंत के पास पदयात्रा के ठहराव के दौरान साथ चल रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ बीच सड़क पर बैठ गए। यहां दोनों ने एक साथ भोजन किया। सड़क पर एमपी के मुख्यमंत्री को बैठे देख लोग उनकी उनकी सादगी की प्रशंसा कर रहे थे। बाद में पदयात्रा के समापन पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से पदयात्रा को समर्थन देने आए डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें