फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घरेलू विवाद में पति बन गया हैवान, काट लिया पत्नी का होंठ; पुलिस ने आरोपी को पहुंचाया हवालात

Tue, 04 Feb 2025 07:17 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मामले में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि विवाहिता के शोर मचाने पर पहुंचे देवर और सास ने भी विवाहिता से मारपीट की थी।
विज्ञापन
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में पिछले माह घर में काम कर रही विवाहिता का घरेलू विवाद के चलते होंठ काटने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


गांव भूचन निवासी गुंजन पत्नी विष्णु 18 जनवरी की शाम करीब छह बजे घर पर थी। आरोप है तभी घर पहुंचा पति विष्णु घर की बातों को लेकर विवाद करने लगा, जब पत्नी ने विवाद करने से मना किया तो विष्णु ने गुंजन का नीचे का होंठ काट दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो बहन काजल, देवर हेमंत व सास महावीरी आए और मारपीट की। 

थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव के बेसिक स्कूल के पास से विष्णु को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पति सहित सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।  पुलिस अन्य की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें