मामले में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि विवाहिता के शोर मचाने पर पहुंचे देवर और सास ने भी विवाहिता से मारपीट की थी।
मथुरा के सौंख में पिछले माह घर में काम कर रही विवाहिता का घरेलू विवाद के चलते होंठ काटने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
गांव भूचन निवासी गुंजन पत्नी विष्णु 18 जनवरी की शाम करीब छह बजे घर पर थी। आरोप है तभी घर पहुंचा पति विष्णु घर की बातों को लेकर विवाद करने लगा, जब पत्नी ने विवाद करने से मना किया तो विष्णु ने गुंजन का नीचे का होंठ काट दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो बहन काजल, देवर हेमंत व सास महावीरी आए और मारपीट की।
थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव के बेसिक स्कूल के पास से विष्णु को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पति सहित सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अन्य की तलाश में जुटी हुई है।