फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सड़क पर महिला से झगड़ा, फिर जबरन खींच ले गए कार सवार; जांच के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस

Thu, 26 Mar 2026 11:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बीच सड़क पर महिला का युवक से झगड़ा हो गया। इसके बाद कार सवार महिला को जबरन खींच ले गए। कार में जबरन महिला ले जाते देख अपहरण का शोर मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
पति-पत्नी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोसीकलां राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को दंपती में सड़क पर हुए विवाद के बाद पति अपने साथी के साथ अपनी पत्नी को जबरन कार में खींचकर ले गया। पीछे से आ रहे बाइक सवार ने पीछा किया मगर कार सवार हरियाणा की ओर भाग निकले। इस पर युवक ने पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर भी घटनाक्रम वायरल हो गया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर छानबीन की तो मामला पति-पत्नी के बीच झगड़े का निकला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर को करीब 2 बजे दंपती के बीच सड़क पर झगड़ा हो गया। पति उसे लेकर गांव जाने की कहने लगा, लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी कार में बैठे पति के साथी ने उसे जबरन खींचकर कार में बिठा लिया। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी पीछे से आ रहे युवक ने कार का पीछा किया मगर कार हरियाणा की ओर चली गई। 

युवक ने थाने पहुंचकर पूरे मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे तो दोनों एक साथ आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने छानबीन की तो दोनों पति-पत्नी निकले, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें