फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मथुरा जेल में बंदी ने की आत्महत्या, जमानत न मिलने से परेशान था; इलाज के दौरान मौत

Thu, 26 Mar 2026 01:05 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जिला कारागार में एक बंदी ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि वो अपने केस को लेकर परेशान था। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिला कारागार बीती रात एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी सुरेश मानसिक रूप से काफी परेशान था। उसके न्यायालय में लंबित मुकदमे की सुनवाई में देरी और उच्च न्यायालय में फाइल लंबित रहने के कारण वह तनाव में था।
विज्ञापन


घटना के समय सुरेश बैरक के शौचालय में गया और वहां फंदा लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई और गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें