फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी की मार्कशीट देख ठनका पति का माथा...अब रिश्ता तोड़ने की जिद पर अड़ा, नौ महीने पहले हुई है शादी

Tue, 10 Dec 2024 03:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी के बाद पत्नी के शैक्षिक प्रमाण पत्र देख पति का माथा ठनक गया। उसने इस बारे में ससुराल वालों से बात की, लेकिन वहां से उसे फटकार मिली। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में पति ने पत्नी और उसके परिजनों पर फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर उम्र में 10 वर्ष बड़ी महिला से शादी कराने और एक करोड़े रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पति ने वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आखिर कौन थी वो अभागी? खून से सने कपड़े, कटा हुआ गला...लाश की हालत देख लोग भी कांप गए

 

दर्ज कराई एफआईआर
ओमेक्स इंटरनिटी निवासी 24 वर्षीय प्रशांत तिवारी ने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 7 मार्च को उन्हें गुमराह कर उम्र में 10 वर्ष बड़ी खुर्जा निवासी स्तुति शर्मा से शादी करा दी। पति का आरोप है कि स्तुति के फर्जी तरीके से हाईस्कूल एवं इंटर के दो-दो प्रमाण पत्र बना रखे हैं। जब पत्नी ने बीएड करने की इच्छा जताई तो प्रशांत ने उससे शैक्षिक प्रमाणपत्र मांगे। दो-दो प्रमाणपत्र देखकर हैरान रह गया।

ये भी पढ़ें -  UP: पति और सास-ससुर ने घर में नहीं घुसने दिया, तो विवाहिता ने लगाई ऐसी तरकीब...मुंह छिपाकर भागे ससुराल वाले
 

धमकी देने वाले ससुराल वाले
पति ने इस संबंध में जब स्तुति के माता-पिता, भाई शांतनु व मौसेरे भाई विनय कुमार शर्मा, शिव कुमार शर्मा पुत्रगण बलवीर शर्मा से बात की तो उन्होंने फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपियों ने उससे एक करोड़ रुपये की मांग भी की। इससे वो दहशत में आ गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: जान न पहचान, फिर भी कर दिया कत्ल, तमिलनाडु के यात्री की जान लेने की ऐसी वजह...सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान
 
विज्ञापन

दर्ज कराया मुकदमा
अपने साथ हुए इस धोखे की शिकायत उसने पुलिस से की। पुलिस को सारे सबूत दिए। जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें