फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग: पति ने भागकर बचा ली जान, जिंदा जल गई पत्नी; मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 10 Dec 2024 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दोना पत्तल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पति-पत्नी को घेर लिया। पति ने तो भागकर जान बचा ली, लेकिन पत्नी आग में घिर गई। वो बुरी तरह से झुलस गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन
मृतक महिला और आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में सोमवार की रात ये दर्दनाक हादसा हुआ। दोने पत्तल का काम करने वाले व्यक्ति के घर में आग लग गई। देर रात आग उस समय लगी जब पति-पत्नी सो रहे थे। जब नींद खुली तो आग ने उन्हें घेर लिया था। पति ने तो जान बचा ली, लेकिन पत्नी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन



 

थाना घिरोर क्षेत्र नाहिली रोड के पास निवासी राम खिलाड़ी का दोने-पत्तल का काम है। बताया गया है कि बीती रात पत्नी सीमा और वे टीन शेड में सो रहे थे। रात करीब 11.30 बजे शार्ट सर्किट से दोने पत्तल में आग लग गई। जब तक आग लगने की जानकारी उन दोनों को होती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन

इस दौरान राम खिलाड़ी तो वहां से भाग निकले, लेकिन सीमा आग में फंस गई। आग में सीमा बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें