फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस सवार फौजी ने किया हंगामा, पकड़ी स्टेयरिंग, पुलिस ने शांत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर के माइल स्टोन-81 के पास रोडवेज बस में सवार एक फौजी ने हंगामा काटा। बस की स्टेयरिंग पकड़ ली। बड़ी मुश्किल में चालक ने फौजी को हटाकर बस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया। पीआरवी के पास बस रोककर पूरा घटनाक्रम बताया। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस फौजी को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के बस चालक अमरकांत रविवार की तड़के तीन बजे आगरा से नोएडा सवारी लेकर जा रहा था। बस जैसे ही कोतवाली सुरीर के माइल स्टोन 81 के समीप पहुंची तो एक फौजी चालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। बस की स्टेयरिंग पकड़ ली। चालक ने जैसे तैसे स्थिति को संभालते हुए बस को पीआवी के पास रोक दिया। सूचना पर सुरीर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने जब शराब के नशे में धुत फौजी से पूछा तो वह अपनी पत्नी के साथ चालक-परिचालक पर मारपीट का आरोप लगाने लगा। बाद में पुलिस ने फौजी को समझा-बुझाकर बस को ले जाने को कहा। बस एक घंटे से अधिक समय तक एक्सप्रेसवे खड़ी रही। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि फौजी नशे में धुत था। उसे समझाकर मामला शांत करा दिया। बस को नोएडा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें