मथुरा। हाईटेंशन लाइन को स्थानांतरित करने में झुलसे 10 मजदूरों के मामले में अवर अभियंता मसानी को निलंबित कर दिया गया। अधिशासी अभियंता टेस्ट की रिपोर्ट पर एसई शहर ने कार्रवाई की।
वृंदावन में विगत दिनों हाईटेंशन की लाइन को स्थानांतरित किया जा रहा था। 10 दिसंबर को लाइन स्थानांतरण के समय मसानी बिजलीघर से जुड़े 14 हजार और राधापुरम एस्टेट फीडर के दो हजार उपभोक्ताओं ने 12 घंटे बिजली नीहं मिलने का दंश झेला था। देरशाम को शटडाउन वापस लेने के चलते लाइन पर काम कर रहे 10 मजदूर झुलस गए थे।
इस ममाले की जाचं एसई शहर एपी शुक्ला ने एक्सईएन टेस्ट कृष्णानगर राजवीर सिंह को सौंपी थी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसई शहर ने मसानी बिजलीघर के अवर अभियंता रामवीर सिंह की लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जेई दीपक को मसानी बिजलीघर का अतिरिक्त चार्ज
मथुरा। मसानी बिजलीघर के अवर अभियंता रामवीर सिंह को निलंबित किए जाने के बाद आकाशवाणी बिजलीघर का कार्य देख रहे अवर अभियंता दीपक को मसानी बिजलीघर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। यह जानकारी एसडीओ मसानी गौरव गुप्ता ने दी।