फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की शांति को ऋषिकेश पहुंचा व्यापारी नेता का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सौंख नगर पंचायत अध्यक्ष और व्यापारी नेता शिवशंकर वर्मा का बेटा धीरज मन की शांति के लिए ऋषिकेश पहुंच गया था। मथुरा स्वाट टीम को वह गंगा किनारे से सकुशल मिल गया है। धीरज ने टीम को बताया कि वह ध्यान के लिए ऋषिकेश में गया था। समाचार लिखे जाने तक टीम उसे लेकर मथुरा के लिए चल दी थी।
विज्ञापन

दो दिसंबर की शाम सौंख निवासी धीरज वर्मा घर से कचहरी के लिए निकला। देरशाम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसएसपी शलभ माथुर ने नगर पंचायत अध्यक्ष और व्यापारी नेता के बेटे को तलाशने के लिए स्वाट टीम को लगाया। स्वाट टीम प्रभारी संजीव कुमार चौधरी अपनी टीम के संग उसकी तलाश में जुटे।
तीन दिसंबर को धीरज की बाइक अलीगढ़ के बस अड्डे से सुरक्षित मिली। व्यापारी नेता के बेटे की लोकेशन देहरादून में मिलने पर स्वाट टीम भी पीछे पहुंच गई। यहां पर होटलों में तलाशा गया, पर उसका सुराग नहीं मिला। बुधवार को स्वाट टीम को लोकेशन ऋषिकेश में मिली तो स्वाट टीम ने गंगा किनारे से धीरज को पकड़ लिया। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि मन की शांति को वह ध्यान के लिए ऋषिकेश में स्वर्ग आश्रम में रुका था। यहां पर ध्यान भी लगाया। लगातार व्यापारी के बेटे की परिजनों से व्हाट्सएप पर मैसेज के माध्यम से बातचीत हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें