फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रभावी तरीके से चलाया जाए एचपीवी टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाए जा रहा है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को आईएमए हॉल में प्रशिक्षण कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

शुरुआत आईएमए सचिव डॉ. ललित वार्ष्णेय के स्वागत संबोधन से हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर 14 वर्ष तक की किशोरियों के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह टीका बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. बीएस गोयल ने बताया कि निजी अस्पतालों में यह वैक्सीन पहले से उपलब्ध थी लेकिन महंगी होने के कारण आम लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे थे। सरकार की पहल के बाद लाभार्थियों को यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने चिकित्सकों और धर्मगुरुओं से टीकाकरण संबंधी भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बताया कि अब तक जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 170 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। कार्यशाला में फैजान अली ने वैक्सीन के भंडारण, परिवहन, टीकाकरण प्रक्रिया, सावधानियों और निगरानी व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिभावक यू-विन पोर्टल के माध्यम से किशोरी का पंजीकरण कर टीकाकरण करा सकते हैं। फोगसी की प्रेसिडेंट डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि वैक्सीन कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वर्तिका ने कहा कि वह 10 वर्षों से अपने क्लिनिक पर लाभार्थियों को यह टीका लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें