फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज 84 कोस परिक्रमा...कैसे करेंगे 36 वन और 1100 कुंडों के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। लगभग 252 किलोमीटर लंबी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करीब 1300 छोटे-बड़े गांवों में से होकर निकलती है। परिक्रमा मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव और गोकुल सहित 36 वन तथा 1100 से अधिक कुंड और सरोवर पड़ते हैं। इस वर्ष 17 मई से प्रारंभ होने जा रही परिक्रमा के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शून्य हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल होने आते हैं। ऐसे में परिक्रमा मार्ग में सफाई, पेयजल, प्रकाश और विश्राम जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए लेकिन गांव गांठोली में ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। जतीपुरा मार्ग से गांठोली जाने वाले मार्ग पर न तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु हैं। यहां सरकारी अस्पताल का भवन तो मौजूद है पर डॉक्टर का इंतजार है। परिक्रमा के दौरान भीषण गर्मी में यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब हो जाए तो उसे मौके पर प्राथमिक उपचार तक उपलब्ध नहीं, उसे दूसरे स्थान पर ले जाना पड़ेगा।
वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई पानी की टंकी भी शोपीस बन गई है। टंकी में पानी की बात तो दूर टोंटी तक उखाड़ दी गई है। परिक्रमा मार्ग पर सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था भी नहीं है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गोवर्धन सीएचसी प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि यदि स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ है तो इसका कारण स्टाफ किसी काम से गया होगा। ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन




राया में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
राया। परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मार्ग पर लगे हैंडपंपों को ठीक कराने का काम भी शुरू करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल एवं ईओ शिवकुमार के नेतृत्व में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटवाए गए। नगर पंचायत कर्मचारियों ने जेसीबी से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ कराया। चेयरमैन ने बताया कि मार्ग में विद्युत खंभों पर लगी लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। पानी के टैंकरो से सड़क पर छिड़ाकाव किया जाएगा। इस मौके पर सभासद श्यामवीर सिंह, मोहित अग्रवाल, नितेश पाठक, अजित सिंह, रंजित शर्मा, आमिर खान, प्रवीन शर्मा, सफाई नायक अजित सिंह और जीतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें