फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाहर से आकर बसे लोगों का कैसे हो एसआईआर, बीएलओ के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। देश के कोने-कोने से आकर वृंदावन में बसने वाले लोगों के न मिलने और पूर्व की मतदाता सूची में गड़बड़ी से मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में बाधक साबित हो रहा है। 60 बीएलओ और उनके सहायक पूरे दिन दौड़ने के बाद भी प्रशासन के लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं कर पा रहे हैं, जबकि बीएलओ पर लगातार सौ प्रतिशत कार्य का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

राधा निवास क्षेत्र निवासी राम कुमार प्रजापति और उनकी पत्नी एवं अन्य तीन सदस्यों के नाम वर्तमान मतदाता सूची में हैं, लेकिन 2003 की मतदाता सूची में परिवार कई सदस्यों के नाम नहीं है। वह पिछले सात दिनों से सूची में नाम की तलाश में अन्य भागों की सूची तलाश रहे हैं। स्थानीय बीएलओ ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। गौरा नगर निवासी अनिल कुमार और उनकी पत्नी पिछले 30 वर्ष से अधिक समय से वृंदावन में रह रहे हैं, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची से गायब है। इस तरह एक परिवार के दो सदस्यों के नाम भाग संख्या 41 में हैं तो परिवार के अन्य सदस्यों के नाम दूसरे भाग में दर्ज हैं।
पूर्व में मतदाता सूची में बीएलओ द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी घाट, गौरा नगर, रामानुज नगर, दुर्गापुरम, यमुना नगर, गोधुलिपुरम, कालीदह क्षेत्र, रमणरेती क्षेत्र में विदेश एवं पश्चिम बंगाल, ओडिसा, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आकर लोग वृंदावनवास कर रहे हैं, लेकिन घर पर वह नहीं मिल रहे हैं। बीएलओ उनके घर के चक्कर लगा रहे हैं। उनका एसआईआर नहीं हो पा रहा है। नगर में इस कार्य की मॉनिटरिंग के लिए तहसीलदार स्तर के अधिकारी को लगाया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग ने बताया कि एसआईआर के कार्य पूरा करने की समय सीमा छह दिन रह गई है, लेकिन अभी तक 25 प्रतिशत कार्य भी हो पाया है। बीएलओ से कहा जा रहा है कि सौ और उससे अधिक एसआईआर फार्म का कार्य पूर्ण कर जमा करें। सभी बीएलओ ओर सुपरवाइजर से प्रतिदिन सुबह और शाम कार्य की रिपोर्ट ली जा रही है।


मतदाता सूची में नाम गायब, एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

छाता। कस्बा में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। छाता के वार्ड नंबर 4 के लोगों ने उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता को वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया है। कस्बे के रहने वाले मोहम्मद गुलफाम ने बताया कि 2003 के बाद से अब तक उनके पूरे वार्ड की वोटर लिस्ट ही गायब हो गई है। उन्होंने बताया कि 2001 से मतदाताओं सूची में उनका नाम था, लेकिन बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से उनके और अन्य लोगों नाम काट दिए गए हैं। इसी संबंध में उन्होंने उप जिलाधिकारी प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें