फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया में एक और हॉटस्पॉट एरिया किया घोषित

विज्ञापन
राया-सादाबाद रोड पर स्वास्थ्य परीक्षण करते प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. तुलाराम टीम क - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राया। जयपुर में उपचार के दौरान चिकित्सक के पुत्र की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने रेलवे रोड को हॉटस्पॉट एरिया घोषित करते हुए इसे बैरियर लगाकर बंद कर दिया है। आधा दर्जन स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं, जिससे लोगों का आवागमन बंद रह सके। यहां आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए नगर पंचायत ने जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन

बताते चलें गत दिनों सादाबाद रोड पर मृतक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सादाबाद रोड को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। चार दिन से लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। शवयात्रा में 200 लोगों को शामिल होने के कारण पूरा कस्बा पूर्ण रूप से बंद है। सोमवार को चिकित्सक के पुत्र की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
कोरोना संक्रमित युवक को पहले केडी अस्पताल भेजा गया, लेकिन यहां कैंसर का उपचार न मिलने के कारण आगरा भेज दिया है। अब उसका आगरा में उपचार चल रहा है। युवक की पत्नी और बेटी को राया में ही होम क्वारंटीन कर दिया है। परिवार के अन्य लोग भी होम क्वारंटाइन हो गए हैं। प्रशासन अन्य लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे रोड को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। बुधवार को दोपहर एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, सीओ विनय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा, ईओ अखिलेश दीक्षित ने रेलवे रोड पर भ्रमण कर हॉटस्पॉट एरिया को तय करते हुए बैरियर लगा कर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

साहब सिलेंडर खत्म हो गया
राया। मंगलवार की सुबह पुलिस के पास हॉटस्पॉट एरिया से एक व्यक्ति का फोन आया कि साहब गैस सिलिंडर में गैस समाप्त हो गई है। हॉकर सिलिंडर पहुंचाने से मना कर रहा है। पुलिस ने ईओ से संपर्क कर गैस सिलिंडर पहुंचवाया। हॉटस्पॉट एरिया में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
---------
हॉटस्पॉट एरिया में घर-घर जाकर कर रहे परीक्षण
राया। सादाबाद रोड पर मृतक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद लोगों में भय व्याप्त है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। तीन दिन से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. तुलाराम ने बताया कि मृतक के 18 परिजनों को क्वारंटाइन करने के बाद 85 परिवारों के लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया है। होम क्वारंटाइन किए गए लोगों से अपील की है कि वे पूरे नियमों का पालन करें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें