फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का असर लोगों की सेहत पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्मी बढ़ते ही और मौसम में बदलाव के साथ ही उल्टी-दस्त व पेटदर्द की बीमारी ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों में जिला अस्पताल में ऐसे 18 मरीज पहुंचे थे, जिन्हें उल्टी-दस्त व पेटदर्द की शिकायत थी। सभी को दवाई देने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ रहा है। गर्मी में बच्चों के बीमार होते ही अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। गर्मी के कारण उल्टी दस्त, बुखार, पेट में दर्द आदि रोग बच्चों में हो रहे हैं। ज्यादातर बच्चे उल्टी दस्त के अलावा वायरल फीवर से भी परेशान हो रहे हैं। रोजाना 8 से 10 बच्चे सरकारी अस्पताल में गर्मी से होने वाली बीमारी से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीज उपचार करा रहे हैं।
गर्मी में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चे दूषित पानी या फिर अन्य चीज खा लेते हैं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए बच्चे का ख्याल रखना चाहिए। वहीं बड़ों को भी गर्मी से बचाव के इंतजाम रखने चाहिए। जैसे ही उल्टी, सिरदर्द आदि के लक्षण दिखे, तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन

- डॉ. पीयूष चौबे, मेडिकल ऑफिसर, संयुक्त जिला अस्पताल
अस्पताल में अभी ओपीडी नहीं चल रहीं हैं, फिर भी वार्ड में हर दिन लगभग 10 से अधिक मरीज उल्टी, दस्त और पेटदर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इन्हें दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. आरएस मौर्य, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें