वह अगस्त 2022 से आझई हाईवे स्थित लवी गर्ल्स होस्टल में रह रही थी। मंगलवार शाम वह हॉस्टल खाली करके हिसाब करके दूसरी जगह शिफ्ट हो रही थी। तभी वहां रह रही रूबी वार्डन ने उस पर टिप्पणी कर दी। इस पर पीड़िता ने उसे जबाव दे दिया। इस पर हॉस्टल इंचार्ज जयपाल, उसका भाई आरके व वार्डन रूबी तीनों ने चैनल का गेट बंद करके उसे पीटा।
चिल्लाने पर महिला मित्र मोहिनी, आस्था, खुशी अन्य होस्टल की लड़कियों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर मुझे बचाया। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग पीड़िता व अन्य लोगों के भी फोन में है। पीड़िता ने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।