फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांके बिहारी कॉरिडोर में जो होंगे बेघर, उन्हें मिलेगा नया घर...रुक्मणि विहार में बनेंगे आवास

Wed, 27 Aug 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रस्तावित कॉरिडोर से प्रभावितों के लिए रुक्मणि विहार में नए आवास बनेंगे। एमवीडीए ने बोर्ड बैठक में रुक्मणि विहार योजना में कुछ भूखंड को आवासीय में परिवर्तित करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
 
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर (प्रस्तावित) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों के लिए एमवीडीए ने बोर्ड बैठक में रुक्मणि विहार योजना में कुछ भूखंड को आवासीय में परिवर्तित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। साथ ही रहीमपुर आवासीय योजना के लिए कुछ भूमि को भू-उपयोग में परिवर्तन की भी अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में एमवीडीए की 107वीं बोर्ड बैठक हुई। इस दौरान रुक्मणि विहार योजना के सेक्टर एक स्थित कम्युनिटी फैसिलिटी सेंटर के 3924 वर्ग मीटर भूखंड को आवासीय में परिवर्तित का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया। बोर्ड को अवगत कराया कि उक्त भूखंड पर फ्लैट बनाए जाएंगे। यह फ्लैट प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर से प्रभावित होने वाले लोगों को उपब्लध कराए जाएंगे। रुक्मणि विहार में ही कुछ आवासीय रिक्त फ्लैट के आवंटन का प्रस्ताव भी पास हुआ। इसके अलावा फरह स्थित रहीमपुर में कुछ खसरा संख्या की भूमि का भू उपयोग परिवर्तन की भी अनुमति दी गई है।

बैठक में हाईकोर्ट से जुड़े प्रकरण भी रखे गए। साथ ही दौलतपुर, फरह, सेमरी, छाता और गोवर्धन में तीन नए पेट्रोल पंपों के मानचित्रों को विशेष अनुमति के साथ स्वीकृति दी गई है। इस मौके पर मंडलायुक्त ने बताया कि आवासीय आवश्यकता को देखते हुए विकास प्राधिकरण बोर्ड ने वृंदावन क्षेत्र में एक निजी आवासीय योजना का भू उपयोग कृषि से बदलकर आवासीय की स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में जिलाधिकारी सीपी सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एमवीडीए सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

50 फीसदी जमीन का हुआ अधिग्रहण
मथुरा-वृंदावन मास्टर प्लान 2031 के तहत रहीमपुर आवासीय योजनाओं में भूमि उपयोग करने के लिए कृषि एवं नॉलेज पार्क से आवासीय में परिवर्तित करने का प्रस्ताव पास किया गया है। रहीमपुर आवासीय योजना के लिए अब तक 50 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। जल्द ही शेष भूमि का अधिग्रहण कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें