फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: नगर निगम तीन दिन रहेगा बंद, मेयर होम क्वारंटीन

विज्ञापन
नगर निगम स्थित प्रशासनिक भवन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
थुरा। नगर निगम के बाबू की बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया है। यह बाबू बुधवार को नगर निगम में हुए मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में अपने पटल पर काम कर रहा था और काफी लोगों से मिला भी था। अब महापौर से लेकर नगर आयुक्त और कर्मचारी भी अपनी जांच के लिए दौड़ रहे हैं। महापौर मुकेश आर्यबंधु होम क्वारंटीन हो गए हैं। 14 जून तक तीन दिन तक निगम को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के जन सुनवाई पटल पर नियुक्त बाबू काफी दिन से बीमारी के कारण अवकाश पर था। नगर निगम ने एक क्षेत्र में राशन का सर्वे भी कराया था, जिसका रिकार्ड उसके पास था। इस रिकार्ड को देने के लिए वह बुधवार को कार्यालय आया। इस दौरान उसने निगम में सबसे मुलाकात की। मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में भी वह तमाम लोगों से भी मिला।
निगम से जाने के बाद उसे बुखार आ गया, जिसके बाद उसकी कोरोना जांच हुई। इसकी बृहस्पतिवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट की जानकारी लगते ही महापौर मुकेश आर्यबंधु होम क्वारंटीन हो गए और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ व अन्य अधिकारी जांच के लिए दौड़े। दोपहर बाद नगर निगम का तीन दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मैं होम क्वारंटीन हो गया हूं। निगम का तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। कर्मचारियों को कहा गया है कि वे भी होम क्वारंटीन हो जाएं।
- डॉ. मुकेश आर्य बंधु, महापौर नगर निगम।
कर्मचारी काम करते रहे, अधिकारी दौड़ते रहे
महापौर के मना करने के बाद भी बृहस्पतिवार को नगर निगम खुला रहा। कर्मचारी काम करते रहे और एक-दूसरे से मिलते रहे। प्रत्येक पटल पर इसकी चर्चा जरूर थी, परंतु कर्मचारियों ने काम जारी रखा। उधर अधिकारी भी प्रशासनिक बैठकों में शामिल रहे।
समारोह में उड़ी थीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
बुधवार को मनोनीत दस पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ीं। इसमें करीब 100 से अधिक लोग शामिल हुए। इनमें दस पार्षदों के अलावा उनके समर्थक, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, महापौर, नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त व निगम के बाबू आदि मौजूद थे।
बाबू से मिलने वालों की सूची सीएमओ को सौंपी
बाबू के संक्रमित होने की सूचना मिलते ही नगर निगम कर्मियों ने उससे मिलने वालों की जानकारी दी। इस प्रकार से कुल 17 कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बताया कि बाबू ने मास्क लगा रखा था। 17 लोगों की सूची सीएमओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें