फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 20 अप्रैल को मथुरा पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, हेमामालिनी के समर्थन में करेंगे जनसभा

Thu, 18 Apr 2024 08:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Lok Sabha Election: गृहमंत्री अमित शाह 20 अप्रैल को मथुरा पहुंचेंगे। भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 20 अप्रैल, शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में जनसभा करेंगे। छटीकरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित खाली मैदान को जनसभा स्थल के तौर पर तय किया गया है। भाजपा ने दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है। आगरा सहित आसपास के जिलों से भीड़ लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि अमित शाह द्वारा 20 अप्रैल मथुरा में जनसभा की जाएगी। दोपहर दो बजे करीब उनका आगमन होगा। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। करीब 2 लाख लोगों की भीड़ जनसभा में जुटाने की तैयारी है। 

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दे दिया गया है। विधानसभावार जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। इसके अलावा बूथ अध्यक्षों को भी भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। मथुरा के अलावा आसपास के अन्य जिलों से भी जनता को इस जनसभा में एकत्रित किया जाएगा।

प्रशासन व पुलिस ने भी कसी कमर

पुलिस-प्रशासन की ओर से अमित शाह की जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों की तैयारी की जा रही है। 20 अप्रैल को यातायात भी परिवर्तित किया जाएगा। हालांकि प्रथम चरण का चुनाव कराने के लिए फोर्स रवाना हो चुका है। ऐसे में पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स को लगाना बड़ी चुनौती हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें