फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत, ड्यूटी से लौट रहे थे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। कस्बे के पैगांव रोड पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार होमगार्ड को कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मूल रूप से थाना शेरगढ़ के ग्राम पैगांव निवासी दिगंबर (59) होमगार्ड थे। उनकी तैनाती छाता पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर थी। शनिवार देर रात वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के मोटरसाइकिल से अपने गांव पैगांव लौट रहे थे। इसी दौरान छाता के पैगांव रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इसमें दिगंबर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें