फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नीट परीक्षा रद्द होने पर अभाविप का फूटा गुस्सा, निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नीट परीक्षा रद्द होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीएसए कॉलेज के निकट सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और अभाविप कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

विरोध के बीच कार्यकर्ताओं ने तंत्र के खिलाफ नारेबाजी की। अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सालों तक दिन-रात कठिन परिश्रम करने वाले होनहार और मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भ्रष्ट तंत्र और पेपर लीक माफियाओं के गठजोड़ के कारण लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फिर रहा है, जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
महानगर सह मंत्री अमन पांडे ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर अब देश के युवाओं का भरोसा उठ चुका है। अभाविप ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। परीक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि फिर कोई ऐसा कदम न उठाए। इस दौरान साधना प्रजापति, अनमोल दुबे, हर्षित सक्सेना, विनीता शर्मा, कान्हा चतुर्वेदी और शिवा गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें