फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Fri, 29 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप को अर्पित किए श्रद्धासुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान क्रांतिकारी राजा महेंद्र प्रताप की 37वीं पुण्यतिथि पर केशी घाट स्थित राजा साहब की समाधि पर शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


प्रेम महाविद्यालय में स्थापित राजा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

समारोह में पूर्व जिला जज प्रताप सिंह चौधरी और डा. चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राजा साहब का अमूल्य योगदान रहा।

डा. देवप्रकाश शर्मा और अमित चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में राजा साहब के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है।

राधेश्याम चौधरी और जगन्नाथ पोद्दार ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अजय कुमार मौर्य, सुनील कुमार, आचार्य नरेश नारायण, आनंद बाबा, मुकेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें