एसएसपी के ढोल पर थिरके दरोगा-सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह होली की व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों ने शनिवार को होली मनाई। रंग की उमंग से सराबोर एसएसपी ने ढोल बजाया तो दरोगा और सिपाहियों ने जमकर नृत्य किया।
शनिवार को सुबह 11 बजे से रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस की ओर से होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फायर ब्रिगेड की गाड़ी में रंग घोला गया। इसके अलावा बड़े बड़े ड्रमों में रंग घोला।
डीजे और नाचने गाने के इंतजाम के साथ शुरू हुई होली में सभी ने अपने अपने इलाके के रसिया और होली गीत गाए।
एसएसपी डा. राकेश सिंह से भी रहा नहीं गया और उन्होंने खुद ढोल को गले में लटका लिया और पुरबिया होली के गीत गाए।
इस पर एसएसपी के ढोल बजाते ही दरोगा से लेकर सिपाही, इंस्पेक्टर और पुलिस विभाग से जुड़े सभी लोगों ने खूब मस्ती की। इस दौरान ठंडाई, मिठाई और होली के पकवान आदि का लुफ्त उठाया।