फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने खेली ठाकुर श्रीबांकेबिहारी संग होली

विज्ञापन
ब्रज में वसंत पंचमी पर होली महोत्सव में शामिल होने के लिए देश भर से वृंदावन आए भक्त श्रीबांकेबिहा - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी ने वसंती शृंगार में जैसे ही भक्तों को दर्शन दिए, जयजयकार गूंज उठी। फाग महोत्सव के चलते पहले ठाकुर जी के चरणों पर गुलाल लगाया गया। इसके बाद भक्तों पर गुलाल बरसने लगा। इसकी बौछार से भक्त भी आनंदित हो उठे।
विज्ञापन

वसंत पंचमी का उत्सव श्रीबांकेबिहारी मंदिर में खास था। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु ठाकुर जी के वसंती श्रृंगार में दर्शन को लालायत नजर आए। जैसे ही पीले वस्त्र धारण किए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी ने दर्शन दिए लोग आनंदित हो गए। मंदिर परिसर में श्रीबांकेबिहारी लाल की जयजयकार गूंजने लगी। सेवायतों ने वसंत पंचमी पर परंपरागत फाग महोत्सव के अंतर्गत पहले ठाकुर जी गुलाल लगाया फिर श्रीबांकेबिहारी जी के भक्तों पर उड़ाया गया।
ठाकुर जी के गुलाल में रंगने के लिए श्रद्धालुओं में भी भक्ति का अद्भुत भाव देखा गया। मंदिर परिसर में इस खास पल के साक्षी बने श्रद्धालुओं की कोशिश किसी तरह गुलाल में सराबोर होने की रही। जैसे ही गुलाल भक्तों के शरीर पर पड़ा वे आनंदित हो उठे। वसंत पंचमी के दिन मंदिर में डाले गए गुलाल का आद्भुत आनंद मंदिर परिसर के बाहर भी साफ नजर आया। यह दौर दिन भर चला।
विज्ञापन

गुलाल में रंगे श्रद्धालुओं ने ली सेल्फी
श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन को आए श्रद्धालुओं ने इस खास पल को कैमरे में कैद किया। खुद के रंग-बिरंगे स्वरूप के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान ग्वालियर से आया परिवार ठाकुर जी की बड़ी छवि के साथ श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचा था। उसने अपने ठाकुर जी को भी बांकेबिहारी जी का दीदार कराया। अनेक श्रद्धालु लड्डू गोपाल के साथ भी यहा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें